Bareilly News: 'पापा की परी' ने बाइक पर की स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आज कल तमाम लोग सोशल मीडिया के जरिए फेमस होने, अपने पोस्ट पर लाइक्स, कमेंट्स और शेयर बढ़ाने के लिए खतरनाक तरीके से वीडियो शूट करके डाल रहे हैं। इन्हीं में एक है बाइक पर स्टंटबाजी, जिसमें थोड़ी-सी लापरवाही पर किसी की भी जान जा सकती है। 

इस तरह सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के दौरान कई लोग अपनी जान से भी हाथ धो चुके हैं। ऐसा ही एक वीडियो बरेली से वायरल हुआ है। जिसमें एक युवती तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करती नजर आ रही है। दरअसल, बाइक पर इस युवती की स्टंटबाजी का वीडियो शहर में रामगंगा नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है। जिसमें पहले एक युवक स्टंटबाजी करता नजर आ रहा है, उसके बाद युवती वही हरकत करती देखी जा सकती है। 

वायरल तस्वीरों और वीडियो में दोनों ही अपनी जान से खिलवाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। बाइक पर स्टंटबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो और तस्वीरों को आजाद समाज पार्टी के डिस्ट्रिक्ट मीडिया कोऑर्डिनेटर ने बरेली पुलिस को एक्स पर शेयर करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस को स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस ने स्टंटबाजों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: पिछले वित्तीय वर्षों की अवशेष निधि भी सांसदों ने चुनावी साल में निपटाई

 

 

 

 

संबंधित समाचार