Bareilly News: होली पर दूध और मावे की शुद्धता की घर पर ही करें पहचान, जानिए कैसे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। होली का त्योहार नजदीक आ चुका है। इस बीच दूध और मावे समेत अन्य खाद्य सामग्रियों में मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में अगर सावधानी न बरती तो मिलावटी चीजों के सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जिससे बचने की जरूरत है।

वैसे तो अक्सर सभी त्योहारों से पहले ही खाद्य विभाग के अधिकारी एक्टिव हो जाते हैं। लेकिन तब तक मिलावटखोर अपना खेल कर चुके होते हैं। ऐसे में हमें चाहिए कि बाजार से कोई भी खाद्य सामाग्री जांच करने के बाद ही खरीदें। 

इसको लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक खाद्य आयुक्त अपूर्व श्रीवास्तव बताते हैं कि इस समय मिलावटखोरों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए ग्राहकों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। सबसे पहली बात अगर किसी भी मावे और दूध जैसी सामग्री के दाम में काफी अंतर हो, तो उसमें कुछ मिलावट जैसी अन्य वजह हो सकती है। वहीं दूसरी बात खुद खाद्य सामग्रियां खरीदने के बाद उसका बिल जरूर लें। क्योंकि बिल लेने से सही चीज मिलने की संभावना बढ़ जाती हैं। 

सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि शहर में अक्सर देखा गया है कि खोए में लोग आलू और शकरगंज मिलाकर बेचते हैं, जिससे फैट की मात्रा कम हो जाती है। वहीं दूध में मिलावट की बात करें तो शहर में अक्सर लोग फैट निकाल कर दूध बेचते हैं। जिससे खरीदारों को आर्थिक क्षति पहुंचती हैं। इसके अलावा शहर में किसी और तरह की मिलावट सामने नहीं आई है जो स्वास्थ्य पर प्रभाव डाले। 

शुद्ध दूध को ऐसे पहचानें
शुद्ध दूध को पहचनने के लिए हमें दूध को एक शीशे की बोतल में डालकर थोड़ा तिरछा करना चाहिए। जिसके बाद उसे देखें अगर वह सीसे में लाइन छोड़ रहा है तो दुध शुद्ध है। अगर ऐसा नहीं है तो समझिए वह दूध शुद्ध नहीं हैं। 

मावे की ऐसे करें पहचान
यदि मावा सामान्य से अधिक चमक रहा है या चिकना है तो मिलावटी हो सकता है। कई बार मिलावटी मावे से दुर्गंध आने लगती है। जिससे ये साफ हो जाता है कि मावे में मिलावट है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: पिछले वित्तीय वर्षों की अवशेष निधि भी सांसदों ने चुनावी साल में निपटाई

 

 

संबंधित समाचार