Kanpur: कंटेनर को रंगकर बनाया डाक पार्सल, 54 मवेशियों को ठूस-ठूसकर भर के ले जा रहे थे, पुलिस ने किया गिरफ्तार -जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कंटेनरों में भरकर मवेशियों की तस्करी की बात किसी से छिपी नहीं है। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इस बात की जानकारी न हो। लेकिन वह केवल सांठगांठ कर हाईवे पार करा देती है। जिसके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

चकेरी थानाक्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके डाक पार्सल पुता कंटेनर रुकवाने लगे तो शातिरों ने गााड़ी चढ़ाने का प्रयाास किया। वह फतेहपुर की दिशा से रामादेवी की तरफ आ रहा था। पुलिस ने रोकने के बाद दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस डाक पार्सल लिखे कंटेनर को खोलकर देखा तो उसमें 54 मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे।

पुलिस ने तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पूरे सिंडीकेट का खुलासा करने के लिए टीमें लगाई हैं। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चकेरी पुलिस को इनपुट मिला कि हाईवे से एक डाक पार्सल लिखे कंटेनर में मवेशियों को ले जाया जा रहा है। चकेरी पुलिस ने तस्करों और कंटेनर को पकड़ने के लिए दो सड़का पुल अहिरवां चकेरी में जाल बिछाया।

चकेरी पुलिस ने कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया लेकिन पहले से तैयारी से मौजूद चकेरी पुलिस ने घेराबंदी करके कंटेनर और उसमें मौजूद दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपनी पहचान जिला मुरादाबाद के थाना मनाठेर निवासी भीगनपुर निवासी मुस्तफा हुसैन और बिहार थाना शामली निवासी सलेक्सन निवासी तौफीक बताया।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने बताया कि वह महज कैरियर हैं। किसने खरीदा और किसको बेचा गया है। मवेशियों को स्लाटर हाउस में काटने के लिए भेजा जा रहा था। सरकार की सख्ती के चलते पुलिस से बचने के लिए इस तरह का तरीका अपनाया था। कंटेनर को डाक पार्सल लिखकर पोत दिया था। इससे वह लोग धड़ल्ले से हाईवे से होते हुए काम करते रहे। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि उन्हें पशु तस्करी सिंडीकेट से जुड़े अहम इनपुट मिले हैं। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 

क्रूरतापूर्वक हांथ पैर बांधकर ले जा रहे थे मवेशी 

डीसीपी ने बताया कि कंटेनर खोला गया तो 54 मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। कइयों की सींघ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। कंटेनर ऊपर से काटकर जाली लगाई गई थी। इससे कि मवेशी सांस ले सकें।

आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, पशु क्रूरता अधिनयम समेत अन्य गंभीर धाराओं में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। बताया कि तस्करी का कार्य एक संगठित अपराधी गिरोह तथा कथित पत्रकारो की मिली भगत सहयोग से किया जा रहा था। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: अजय कपूर के करीबी छह पार्षद बोलेंगे जय श्रीराम; अंदर खाने स्क्रिप्ट हुई तय, जगह और समय का चुनाव बाकी

 

संबंधित समाचार