लखीमपुर खीरी: अलग-अलग सड़क हादसे में छात्र समेत दो की मौत, एक घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घायल की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले के थाना मितौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं थाना नीमगांव क्षेत्र में अनियंत्रित हुई गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने कॉलेज से घर वापस जा रहे दो छात्रों को कुचल दिया और उसके बाद खाई में जाकर पलट गया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

हादसा: एक 

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम 
थाना क्षेत्र के गांव खुर्दा निवासी गिरीश (25) पुत्र रामरतन मितौली आया था। वह सोमवार की देर शाम बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। मितौली पावर हाउस के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गिरीश सड़क पर ही गिर गया। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जब तक उसे अस्पताल ले जाती। इससे पहले ही गिरीश ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर जब घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रिया छोड़ गया है। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पीएम के भेज दिया है।

हादसा: दो 

दो छात्रों को कुचलते हुए खाई में पलटी गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राली, एक छात्र की मौत, साथी घायल
थाना नीमगांव की पुलिस चौकी बेहजम के गांव बढ़रिया निवासी जोगिंदर सिंह का 15 वर्षीय पुत्र गांव भूलनपुर स्थित अयोध्या प्रसाद इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार को वह परीक्षा देने  कॉलेज गया था। वह अपने सहपाठी दोस्त गांव सरहैया निवासी मुदित के साथ साइकिल से घर वापस आ रहा था। बढ़रिया गांव के निकट पुल से पहले पेड़ की छांव में दो छात्र साइकिल खड़ी कर सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी बीच गन्ना लेकर जा रही तेज रफ्तार जा रही ट्रैक्टर-ट्राली एक लड़की को बचाने के चक्कर में हो गई और दोनों छात्रों को कुचलते हुए खाई में जाकर पलट गई। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बेहजम चौकी पुलिस दोनों छात्रों को लेकर जिला अस्पताल मोतीपुर भेजा, जहां डॉक्टर ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं साथी छात्र मुदित की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार चल रहा है। छात्र की मौत से उसके परिवार में चीख पुकार मची हुई है। पुलिस ने टैक्टर ट्राली कब्जे में ली है, जबकि चालक भाग निकला।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: छप्पर से लटका मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

संबंधित समाचार