बहराइच: मुंह में पेट्रोल डालकर आग निकालने का तमाशा पड़ा भारी, झुलसा युवक
बहराइच, अमृत विचार। दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने मुंह में पेट्रोल डालकर आग लगाने का तमाशा दिखाना शुरू किया। इसी दौरान तेज लपट से वह जल गया। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के पकनी गांव का रहने वाला युवक दुनदुन घर पर परिजनों के बीच नाच गा रहा था। तभी युवक ने मुंह के अंदर पेट्रोल डाल लिया और आग पर फूंक कर मुंह से आग निकालने का तमाशा करने लगा। जिससे आग उसके मुंह में में ही लग गई और परिवार में चीख पुकार मच गई। किसी तरह परिजनों ने युवक के मुंह में लगी आग को बुझाया और आनन फानन में बुरी तरह झुलसे युवक को बहराइच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि युवक लगभग 40 प्रतिशत जल गया है।
ये भी पढ़ें -"रोड नहीं तो वोट नहीं", प्रयागराज में लगे बैनर-जानिए क्यों जनता कर रही चुनाव का बहिष्कार
