लखनऊ: मिशन निदेशक से मिला संविदाकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल, जानिये किन मुद्दों पर हुई बात
लखनऊ, अमृत विचार। डिप्टी सीएम से आश्वासन मिलने के बाद मंगलवार को संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एनएचएम की मिशन निदेशक पिंकी जोवेल से मुलाकात की है। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने टीम बेस्ड इंसेंटिव और परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव का मुद्दा उठाया। जिस पर मिशन निदेशक ने जल्द ही उचित कदम उठाने की बात कही है।
दरअसल, 14 मार्च को संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने संविदा कर्मचारियों से डिप्टी सीएम के आवास पर 18 मार्च को पहुंचने का आवाहन किया था,लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के कारण संघ ने अपने इस अपील को वापस ले लिया। सोमवार को संघ के प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर वेतन विसंगति दूर करने की मांग उठाई। जिस पर उन्होंने चुनाव के बाद इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। वहीं मंगलवार को मिशन निदेशक से मुलाकात कर TBI, PBI का वेतन में जोड़ा जाना, टीबी कार्मिकों के पेट्रो कार्ड, अलीगढ़ के दांत चिकित्सक का विषय और परिवार कल्याण परामर्शदाता के समय सारिणी को अस्पताल के रोस्टर के अनुसार लगाए जाने समेत अन्य मुद्दों पर बात की।
संघ के प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, प्रदेश सचिव प्रवीण यादव, विजय वर्मा सचिव संगीता सिंह, जिला अध्यक्ष लखनऊ अभयानंद, जिला मंत्री लखनऊ संजय वर्मा , सरिता शुक्ला संयुक्त सचिव लखनऊ शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: केमिकल रंग आंखों में कर सकते हैं घाव, लाइलाज हो सकती है बीमारी
