Budaun: डबल मर्डर से क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति, शवों का हो रहा पोस्टमार्टम
बदायूं, अमृत विचार। सिविल लाइन क्षेत्र के बाबा कॉलोनी नई बस्ती में दो भाइयों की हत्या के बाद रात भर चौराहे, कस्बों में पुलिस बल मुस्तैद रहा। रात भर गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने गुजरने वालों को रोककर तलाशी ली। वहीं हत्याकांड के बाद हत्यारोपी की मुठभेड़ में मौत होने पर लोग संतुष्ट हैं। क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है।
सुरक्षा के मद्देनजर मोहल्ले में पीएसी तैनात कर दी गई है। दोनों भाइयों के शव और हत्यारोपी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं नगर पालिका कर्मचारियों ने मंगलवार को जलाए गए खोखों का मलवा साफ किया। खुफिया तंत्र क्षेत्र में नजर बनाए है।
ये भी पढे़ं- बदायूं: दो भाइयों की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने खोखों में लगाई आग...आरोपी एनकाउंटर में ढेर
