अंबेडकरनगर: होली पर परिवहन विभाग ने कसी कमर!, 13 अतिरिक्त बसों का 22 मार्च से होगा संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। होली को देखते हुए परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम अकबरपुर डिपो से 13 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इन बसों का संचालन लखनऊ , कानपुर और दिल्ली के लिए आगामी 31 मार्च तक किया जाएगा। 

बसों के संचालन होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। बता दें कि बड़े शहरों और राज्यों में रहने वाले लोग होली की खुशियां अपनों के साथ मना सकें इसके लिए परिवहन निगम ने बड़ी राहत दिया है। आगामी 22 मार्च से लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के लिए 13 अतिरिक्त बसों का संचालन अकबरपुर डिपो से किया जाएगा। यात्रियों को यह सुविधा 31 मार्च तक मिलेगी। जिसमें दिल्ली के लिए तीन बसें, कानपुर के लिए चार बसें और लखनऊ के लिए छह अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। 

इसके अलावा आजमगढ़, मऊ और बलिया के लिए भी बसों के फेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एआरएम सीवी राम ने बताया कि 22 मार्च से अकबरपुर बस डिपो से 13 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यह बसें आगामी 31 मार्च तक यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी। इसके अलावा बेड़े में शामिल 65 बसों का पूर्व की तरह ही संचालन होता रहेगा।

यह भी पढे़ं: सुलतानपुर: पारिवारिक लाभ के लिए भटक रहे 542 लाभार्थी, प्रशासन के आर्थिक मदद के दावे साबित हो रहे बेमानी!

संबंधित समाचार