बदायूं: मारते वक्त नहीं कांपे साजिद के हाथ...मासूमों पर किए कई अटैक, हत्यारे का पिता बोला- बेटे ने बहुत बुरा किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: दो बच्चों की निर्मम हत्या मामले में एक हत्यारोपी की मुठभेड़ में मौत हो चुकी है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्यारोपी के पिता और उसके एक परिजन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हत्यारोपी के शव का एक्सरे कराकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हत्यारोपी के माता पिता का कहना है कि उनके बेटे ने गलत किया है।

मंगलवार को बाबा कॉलोनी नई बस्ती निवासी ठेकेदारी करने वाले विनोद कुमार के दो बेटे आयुष और आहान की हेयर कटिंग की दुकान चलाने वाले साजिद ने हत्या कर दी थी। हत्या के दौरान विनोद कुमार का तीसरा बेटा पीयूष शीशे के गिलास में पानी लेकर पहुंचा। उसके भाइयों की हत्या करते देखा तो हाथ से शीशे का गिलास छूट कर टूट गया। 

हत्यारोपी साजिद से पकड़ने के लिए बढ़ा तो शीशे और जमीन पर पड़े खून पर उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पीयूष बच निकला और चिल्लाते हुए नीचे भाग आया। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए, हत्यारोपी भाग निकला। पुलिस ने शेखूपुर में मुठभेड़ के बाद उसे मार गिराया। बाबा कॉलोनी में रात भर पुलिस बल तैनात रहा। 

बुधवार को पुलिस कि जांच में पता चला कि हत्यारोपी साजिद अपनी पत्नी के गर्भवती और अस्पताल में भर्ती होने का बहाना बनाकर विनोद कुमार की पत्नी संगीता से 5000 रुपए मांगने गया था। हत्यारोपी मूल रूप से थाना अलापुर क्षेत्र के गांव उपरेला निवासी था। पुलिस ने हत्यारोपी के पिता बाबू और ताऊ गयासुद्दीन को गिरफतार किया है। 

बड़े पर 14 वार और छोटे की 2 वार में हत्या
पुलिस ने शवों का पोस्टपार्टम करा तो विभासतता सामने आई। दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। हत्यारोपी ने बड़े भाई आयुष की गर्दन, कंधे, हाथ, पीठ आदि पर 14 वार किए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आयुष ने खुद को बचाने की कोशिश की होगी और हत्यारोपी लगातार वार करता रहा होगा। जबकि आयुष के छोटे भाई आहान के हाथ पर वार करने के बाद बुरी तरह से गला रेता गया था। 

आरोपी के पिता बाबू और माता ने बताया कि उनके बेटे ने बहुत बुरा किया है। उस सख्त सजा मिलनी चाहिए

यह भी पढ़ें- Budaun: डबल मर्डर से क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति, शवों का हो रहा पोस्टमार्टम

संबंधित समाचार