Farrukhabad: कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो वायरल... शमसाबाद से खिमसेपुर तबादला, अधिकारी बोले- जांच की जा रही, देखें-VIDEO
फर्रुखाबाद में कानूनगो का वीडियो वायरल होने पर शमसाबाद से खिमसेपुर तबादला
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। तहसील सदर में कार्यरत कानूनगो सोवरन सिंह का तबादला शमशाबाद क्षेत्र से खिमसेपुर क्षेत्र के लिए कर दिया गया है। तहसीलदार श्रद्धा पांडे ने बताया कि कानूनगो सोबरन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच की जा रही है ।
फर्रुखाबाद: कानूनगो का वीडियो वायरल होने पर शमसाबाद से खिमसेपुर तबादला। pic.twitter.com/lnLQBegGZO
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 20, 2024
तहसील सदर में दो कानूनगो को पिछले माह रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।इसके बाद भी यहां रिश्वतखोरी का धंधा बंद नहीं हो रहा है। कानूनगो सोबरन सिंह का रिश्वत लेते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कानूनगो शमसाबाद क्षेत्र के गांव बीसलपुर बांगर में ग्रामीण से खुलेआम रिश्वत लेते वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने शपथपत्र के साथ कानूनगो के खिलाफ तहसीलदार से शिकायत की है।
तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि गांव बीसलपुर बांगर निवासी व्यक्ति ने कानूनगो सोरन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की है। इससे पहले भी शिकायतें आने पर उन्हें शमसाबाद से खिमसेपुर स्थानांतरित किया जा चुका है। वह कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उपजिलाधिकारी सदर गजराज सिंह ने बताया कि कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
