बदायूं डबल मर्डर: अखिलेश यादव ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- हर घटना का पॉलिटिकल लाभ लेना चाहती है भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं में दो बच्चों की हत्या के मामले में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना है। अखिलेश यादव ने कहा कि बदायूं में हुई घटना से साबित हो गया है कि जीरो टॉलरेंस वालों की पॉलिसी जीरो है। बीजेपी वाले हर घटना का पॉलिटिकल लाभ लेना चाहते है। पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पुलिस पहले से ही काम करती तो दो भाइयों की जान बच जाती।

अखिलेश ने कहा कि एनकाउंटर से नाकामी नहीं छुपेगी। बीजेपी 400 पार का नारा दे रही है तो जनता नारा दे रही है चार सौ हार का। किसान और मजदूर परेशान है। महंगाई बढ़ी है और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है।'

ये था मामला
बदायूं में  कल दो सगे भाइयों की उनके घर में चाकू और उस्तरा से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने तीसरे भाई को मारने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह भाग आया। हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने चेहरे पर खून लगाया। पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई। दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा हत्या करने की सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मंडी चौकी पर पेट्रोल डालकर प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी साजिद को ढेर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: मारते वक्त नहीं कांपे साजिद के हाथ...मासूमों पर किए कई अटैक, हत्यारे का पिता बोला- बेटे ने बहुत बुरा किया

संबंधित समाचार