Farrukhabad: खेत की तराई कर रहे खेतिहर मजदूर की रोटावेटर में फंसकर मौत...परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में खेत की तराई कर रहे खेतिहर मजदूर की रोटावेटर में फंसकर मौत

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में खेत की तराई कर रहे खेतिहर मजदूर की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। कायमगंज थानाक्षेत्र के ग्राम अमलेया मुकेरी निवासी कैलास गंगवार के खेत की तराई ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से हो रही थी। ट्रैक्टर सुग्रीव सिंह के नाम से पंजीकृत है। बुधवार को हेतराम पुत्र बेदराम निवासी ग्राम नगला बिलौना टैक्टर से कैलास गंगवार के खेत की तराई कर रहा था। 

मुकरी निवासी जवाहरलाल कठेरिया का 22 वर्षीय पुत्र ध्रुव सिंह टैक्टर पर बैठा था। किसी प्रकार ध्रुव सिंह ट्रैक्टर से नीचे आ गिरा और ट्रैक्टर में लगे रोटाबेटर में फस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे।

कोतवाली प्रभारी ने चौकीदार जवाहर सिंह से घटना की जानकारी ली। घटना हो जाने पर ट्रैक्टर को खेत मे ही छोड़कर चालक हेतराम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

संबंधित समाचार