"... हां मैं संपर्क में हूं", सपा में जाने के सवाल पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व कैबिनटे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पलटी मार सकते हैं। सियासी गलियारे में उन्हें लेकर एक बार चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर से समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात भी कर चुके हैं। 

वहीं मीडिया से मुद्दे पर बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए इंडिया गंठबधन को हमे मजबूत करना है। इंडिया में समाजवादी पार्टी भी और कांग्रेस भी और इस गठबंधन से हमारी बातचीत चाल रही है।  

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादन ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा छोड़ने पर कहा था कि वह सपा छोड़कर कब गए थे। इन सबके बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के शीर्ष नेताओं से बातचीत जारी है। स्वामी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं से बात चल रही है। BJP को हराने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। 

यह भी पढ़ें:-पति निक जोंस और बेटी मालती संग रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा

 

संबंधित समाचार