बरेली: युवक ने गोली मार कर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहारम
बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में हड़कंम मच गया। मौके पर क्षेत्रवासियों की भीड़ लग गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बारादरी के जोगी नवादा पप्पू समोसे वाली गली में रहने वाले नत्थूलाल का 30 वर्षीय बेटा लक्ष्मीनारायण पुताई का काम करता था। उसके गली में ही दो मकान हैं। आज दोपहर लगभग तीन बजे के समय वह अपनी मां नत्थो देवी के पास अपने घर पर आया और उसके साथ खाना खाने के बाद दूसरे मकान पर जाकर सोने की बात कहकर चला गया।
कुछ देर बाद वहां के लोगों ने उसके घर से गोली आने की आवाज सुनी। मौके पर जाकर देखा तो लक्ष्मीनारायण का शव खून से लथपथ पड़ा था। घटना से वहां हडकंम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें- बरेली: एफएसटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ FIR, लापरवाही का आरोप
