आज का राशिफल। 21 मार्च, 2024

आज का राशिफल। 21 मार्च, 2024

मेष

आज आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपकी निष्ठा की सराहना करेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बितायेंगे। आपके विचारों को समाज में ख्याति मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करें।

वृष

आज धन-सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके मन में एक साथ कई सारे विचार जन्म लेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।

मिथुन

आज अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में आनंद बढ़ेगा। धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। मित्रों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। पैतृक व्यवसाय में अच्छी उन्नति होने के योग बन रहे हैं।

कर्क

आज आप एकांत में रहने का प्रयास करेंगे। व्यापार की परिस्थितियों में सुधार होगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। मांसपेशियों में जकड़न होने की संभावना है। प्रेम संबंधों को विवाह की सहमति मिल सकती है।

सिंह

आज दिन की शुरुआत आपके लिए शुभ नहीं रहेगी। निजी रिश्तों को लेकर तनाव में आ सकते हैं। हिंसात्मक विचारों से आपको बचना चाहिए। जॉब में लक्ष्य को समय को तय समय पर पूर्ण कर लेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या

आज क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। वाहनों के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार के सदस्य आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। इसका दबाव भी आपके ऊपर काफी ज्यादा रहेगा। कारोबार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

तुला

आज व्यापार में नए सौदे कर सकते हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। करियर में आप बदलाव का विचार बना सकते हैं। लोग आपकी प्रतिभा के कायल रहेंगे। आपको कोई प्रपोज कर सकता है।

वृश्चिक

अाज पिता आपके प्रति गर्व का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ का तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे।

धनु

आज आपके मन में यह धारणा उत्पन्न हो सकती हैं कि लोग आपसे झूठ बोल रहे हैं। बेकार की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। परिजनों से किसी कारण बहस हो सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव की सम्भावना है।

मकर

आज आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर दुविधा की स्थिति उभर सकती है। यदि आप कुछ नया सीखने के इच्छुक हैं तो समय बेहतरीन है। अप्रिय व्यक्तियों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है।

कुंभ

आज कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपके लिए काफी सहयोगी रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन विशेष रूप से उत्तम है। आय के कई स्रोत बन सकते हैं।

मीन

आज अपनी योग्यता को सिद्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। आप किसी सहयोगी कर्मचारी के ऊपर कुपित हो सकते हैं। अहंकार के कारण आपसे मित्र एवं संबंधी दूर हो सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति आपका सही मार्गदर्शन कर सकते हैं।