YouTube पर वीडियो देख मंगाई गाय, गाय मिली न रुपए, पुलिस ने शुरू की जांच, जाने क्या है माजरा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। पुलिस की ओर से लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी लोग लालच के चलते साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। ठगी का एहसास होने पर पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग करते हैं।

साइबर ठगी का एक मामला मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बबरही गांव निवासी से हुआ है। गांव निवासी बंसीलाल निषाद ने सोमवार को यूट्यूब पर वीडियो में एक गाय देखा। गाय उसे जब अच्छी लगी तो वीडियो में मौजूद मोबाइल नंबर पर फोन कर गाय की कीमत पूछी। 

मोलभाव करके गाय को 35 हजार रुपये में तय कर लिया, तो गाय मालिक ने अपना नाम सूर्यकुमार पुत्र फूलचंद निवासी धारी जयरामपुर जिला जयपुर राजस्थान बताया। गाय खरीदने के लिए उक्त व्यक्ति ने 10 हजार रुपए एडवांस मांगा। 

साथ ही कहा कि मंगलवार को 11 बजे गाय आपके घर पहुंच जायेगी। लालच में बंसीलाल ने 10 हजार रुपए आनलाइन भेज दिया। साइबर ठग ने मंगलवार को फोन कर कहा कि आपका पैसा अभी नहीं आया है। गाय पिकअप पर लदी हुई अयोध्या में खड़ी है। गाय चाहिए तो 17 हजार पांच सौ रुपए भेजो। शाम तक गाय पहुंच जायेगी। 

बंसीलाल ने फिर से 17,500 रुपए उसी नंबर पर भेज दिया। चार बजे तक जब गाय नहीं आई तो फोन मिलाया। फोन बंद होने पर ठगी का एहसास हुआ। बंसीलाल ने मोतिगरपुर थाने पर मंगलवार देर शाम शिकायत की। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया शिकायत मिली है। विधि संगत कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को किया सील

संबंधित समाचार