लखनऊ: युवती को जबरन बियर पिला किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़िता ने आशियाना थाने में आरोपी पर दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ, अमृत विचार। आशियाना इलाके में कार में बियर पिलाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वायरल कर युवती का सात वर्ष तक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना अंतर्गत रहने वाली पीड़िता ने बताया 7 साल पहले उसकी मुलाकात सूरज निवासी SS-390 सेक्टर-6 एलडीए कॉलोनी आशियाना से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाये। इसके बाद टाल मटोल करने लगा। इस बीच उसे पता चला कि आरोपी की शादी हो गयी है। 

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि घर वालों ने जबरन दूसरी युवती से शादी कर दी है। उसे जल्द ही तलाक देकर पीड़िता संग शादी कर लेगा। इसके बाद वह टरकाता रहा। पीड़िता ने दबाव बनाया तो एक जनवरी 2024 को बात करने के लिये उसे बुलाया। इसके बाद कार में उसे जबरन बियर पिलाकर दुष्कर्म किया। 

जिसका अश्लील वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर आशियाना ने छत्रपाल सिंह ने बताया आरोपी सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को किया सील

संबंधित समाचार