Kanpur Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़...गोकशी करने वाले एक के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर की बिधनू थाने की पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोकशी करने वाले एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी गोकशी के मामले में वाछिंत चल रहे थे।

बिधनू थाने की पुलिस किसान नगर रोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया। तब आरोपी रुकने की बजाय भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के गोली चलाने पर बदमाश के पैर में जा लगी।

पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम सलीम उर्फ शेरा बताया। दूसरे साथी आरिफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस और गोकशी करने के सामान ( चापड़, रस्सी, प्लास्टिक की बोरी, अंगोछा) आदि बरामद हुआ।  

ये भी पढ़ें- Etawah: जिला अस्पताल में रैंप पर बाइक चढ़ाकर तीसरी मंजिल तक ले गया युवक, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा ये, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात