तालीम हासिल करो, कभी झुकने नहीं देगी :मौलाना मोहसिन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दीनी खिदमात के लिए अंजुमन ने सम्मान से नवाजा 

अयोध्या, अमृत विचार। अंजुमन गुंचे मज़लूमिया की ओर से वसीका अरबी कालेज में चल रहे दीनी क्लासेस के नवें दिन प्रख्यात मौलाना और प्रिसिंपल मौलाना मोहम्मद मोहसिन को दीनी खिदमात के लिए सम्मानित किया गया। 
 
अंजुमन के पूर्व अध्यक्ष हामिद जाफर मीसम, अध्यक्ष अहमद ज़मीर सैफी, उपाध्यक्ष रिजवान हसनैन व आरिफ आबिदी ने मोमेंटो व शाल ओढ़ाकर मौलाना को सम्मानित किया। इस मौके पर मौलाना मो मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि कौम का नौजवान जब तक दीनी क्लासेज मे रहता है बहुत सी बुराईयों से बचता है। उसकी शिक्षा में और बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि तालीम एक ऐसी चीज है जो आपको किसी के आगे झुकने पर मजबूर नही करेगी बल्कि आप अपना रास्ता खुद चुन सकेंगे। दीनी क्लास में अपनी लगातार उपस्थिति के लिए इजहार हुसैन छोटू व साकिब को सवालों के सही जवाब देने पर उपाध्यक्ष आरिफ आबिदी ने सम्मानित किया। क्लास मे मौजूद सभी मोमनींन को हामिद जाफर मीसम  की तरफ से तोहफा दिया गया। 

अंजुमन के अध्यक्ष अहमद ज़मीर सैफी, सेक्रेट्री एजाज़ हैदर, कन्वीनर मोहम्मद हसनैन व को-कन्वीनर ज़मीर हुसैन सैफ ने सभी मोमनींन का शुक्रिया अदा किया।। जफर अब्बास, सिबतैन मेहदी श्यावर, कामिल हसनैन, आसिफ, फैजान मिर्जा, काजिम रिजवी, रजमी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -loksabha election 2024: अब तक बाहरी उम्मीदवार ही सुलतानपुर में खिला सके ‘कमल‘

संबंधित समाचार