लखीमपुर-खीरी: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते एडीओ पंचायत को रंगे हाथ दबोचा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को ब्लाक ईसानगर के एडीओ पंचायत शिवाशीश शरण श्रीवास्तव को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना खीरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पुलिस के मुताबिक एडीओ शिवाशीश शरण श्रीवास्तव ब्लाक ईसानगर में तैनात थे। उन्होंने परिवार रजिस्टर में नाम सही कराने के नाम पर पीड़ित से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। 

टीम ने गुरुवार को प्लानिंग के अनुसार आरोपी एडीओ को 50 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम उसे पकड़ थाना खीरी लाई और पूछताछ की। एसओ खीरी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। टीम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: घर से बाहर निकली महिला का गला दबाकर चेन लूट ले गए बदमाश, गांव में दहशत

 

संबंधित समाचार