फाल्गुन महोत्सव: देर रात तक भजनों पर झूमे भक्त, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन
जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। फाल्गुन महोत्सव पर जरवल के खाटू श्याम मन्दिर में बुधवार की शाम को फाल्गुन सकीर्तंन का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा सभी श्याम भक्तो ने श्याम बाबा के समक्ष घंटो रंग बिरंगे गुलाल से होली खेली और आए हुए भजन गायको के भजनों से श्याम भक्त पूरी रात नाचते झूमते रहे और राधा कृष्ण की झाकी प्रस्तुत की गई मन्दिर में सबसे अच्छा कार्य करने वाले लोगो को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जरवल के मोहल्ला कृष्णानगर मे स्थित खाटू श्याम मन्दिर मे फाल्गुन महोत्सव पर बुधवार की शाम को फाल्गुन सकिर्तंन का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा सभी श्याम भक्तो ने श्याम बाबा के समक्ष घंटो रंग बिरंगे अबीर गुलाल से होली खेलते रहे और श्याम भक्त श्याम भजनों को सुनते हुए पूरी रात नाचते झूमते रहे मन्दिर में राधा कृष्ण की झाकी प्रस्तुत की गई और मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने मंदिर में अच्छा कार्य करने वालों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया आए हुए भजन गायक आरती राठौर लखीमपुर, कुमार आदर्श कुमार रिशू गोंडा ने सबसे पहले बाबा श्याम की आरती से शुरुवात की,फिर श्याम भजन मन्दिर से निकल आ सावरिया फागण का रंग चढ़ जाएगा, मन्दिर से निकल आ सावरिया फागण का रंग चढ़ जाएगा रंग लाल, गुलाबी, केसरिया रंगो से बागा भर जाएगा,, चलो देखण मे एक बार वो खाटू वाले तोरणद्वार, बैठो चाँद से प्यारो चमके मुखड़ो सर पे मोरछड़ी साजे केसरिया वो पहन के बागो चलो देखण मे एक बार,, लाल लाल डडै रे गुलाल श्याम तेरे मन्दिर में श्याम तेरे मन्दिर में कान्हा जी तेरे मन्दिर में,, फागण मेला प्यारा प्यारा आया है श्यामधनी ने हमे भी खाटू बुलाया है, सावरिए को जाकर रंग लगाएंगे होली का त्योहार वहा मनायेंगे,, आयो फागडियो का मेला खाटू चला खाटू चला रे आयो फागडिया फगाड आयो रे,, रंग निराले जग रखवाले बाबा खाटू श्याम अजब तेरी माया है,, देखता है चुपचाप सवरा एक रास्ता बन्द होता चार ये खोलता है बैठा है चुपचाप सावरा मगर ये देखता है,, तेरे दर्शन करने आयो दर ये मुझको भा गया बड़ी दूर से मै आया हूँ बाबा के ये धाम तू ही बनायेगा बिगड़े सारे काम,, जो भी दर पे झुकता रहा हर दर्द की दवा है सावरा सुख दुख आना जाना है फिर काहे घबराता है आजा श्याम के द्वारे तू रास्ता यही दिखाता है।

इस मौके पर कृष्ण मुरारी अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रमेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल उर्फ़ चिंटू, प्रमोद कसौधन, विजय कसौधन, अमरदीप, कुमरदीप ,राकेश कुमार, संजय श्रीवास्तव ,संतोष कुमार श्री वास्तव, मोहित अग्रवाल, रमेश अग्रवाल,दिव्यांश, हर्ष श्रीवास्तव सहित हजारों श्याम भक्त पूरी रात भजनों में घूमते रहे।
ये भी पढ़ें -रुकिए, सोचिए, आप पराली नहीं अपनी 'किस्मत' खाक करेंगे!, इसे जलाने की जगह यहां करें उपयोग, होंगे मालामाल!
