Auraiya: महिला की खोपड़ी का कंकाल व कपड़े खेत में पड़े मिले...शरीर के अन्य हिस्से की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में महिला की खोपड़ी का कंकाल व कपड़े सरसों के खेत मे पड़े मिले

औरैया, अमृत विचार। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव रामनगर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे किनारे एक खेत में महिला के बाल, खोपड़ी और कपड़े अलग-अलग खेत में पड़े मिलने से  क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर एसपी और फोरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच करने के साथ ही मृतक महिला के अन्य हिस्से की भी खेतों में तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।

फफूंद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे गांव रामनगर निवासी प्रमोद कुमार व मनोज पाल गुदरी निवासी के खेत है, जिसमें सरसों की फसल खड़ी है। गुरुवार की दोपहर को प्रमोद कुमार के बटाईदार महेंद्र कुमार अपने बच्चों के साथ में सरसों की फसल काट रहा था, तभी उसने खेत मे कपड़े व बाल, सलवार व स्वेटर पड़े देखे व कुछ दूरी पर मनोज के खेत मे एक हड्डी व खोपड़ी का कंकाल पड़ा था। इस पर उसने तत्काल उसने पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंची जिन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। घटनास्थल पर एसपी चारु निगम, सीओ सीटी महेंद्र प्रताप पहुंच गए और खेतों के आस पास नीचे का धड़ तलाश की लेकिन कुछ पता नही लगा, जिसके बाद सभी सामान खोपड़ी के कंकाल को थाने लेकर गई।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके के लोगों का कहना है कि महिला को मारकर हत्यारे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से फेंक कर चले गए। लेकिन नीचे का हिस्सा नहीं मिलने से लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पति ने पत्नी को पहले पीटा...फिर इस बात के लिए घर से बाहर का दिखाया रास्ता...जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार