कासगंज: कड़ी व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जा रही परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

31 मार्च तक परीक्षार्थियों को सौंपने होंगे परीक्षा के परिणाम पत्र

कासगंज, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। सभी स्कूलों में कड़ी व्यवस्थाओं के बीच परीक्षाएं कराई जा रही है। विभागीय अधिकारी निगरानी बनाए हुए हैं। बुधवार को स्कूलों में अधिकारियों ने निरीक्षण किया। हालांकि कहीं भी अनुचित साधन नहीं पाए गए और व्यवस्थित रूप से परीक्षाएं संपन्न हुई।

इधर 31 मार्च तक हर हाल में विद्यार्थियों की मानसिक दक्षता का परीक्षण कर उन्हें परीक्षा के परिणाम पत्र देने होंगे। सुबह से ही अधिकारी परीक्षाओं की व्यवस्था में जुट गए। स्कूलों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। सभी स्कूलों में व्यवस्थित रूप से परीक्षाएं होती पाई गई। कहीं भी अव्यवस्था नहीं मिली। सभी खंड शिक्षाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में नजर बनाए रहे। एआरपी और एआरजी के अलाव नोडल शिक्षक भी परीक्षाओं की व्यवस्था में जुटे रहे। अधिकारियों ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि व्यवस्थित रूप से परीक्षा संपन्न कराकर विद्यार्थियों को समय से परिणाम पत्र दे दिए जाए। कहीं भी कोई लापरवाही नहीं होने चाहिए।

होगा सख्त मूल्यांकन
परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं का मूल्यांकन जिले में ही होगा, लेकिन स्कूलों के शिक्षकों के अलावा दूसरे स्कूलों के शिक्षक क्रास चेकिंग कर सकेंगे। इसके लिए अभी से तैयारियां कर ली गई हैं। बीएसए स्वयं परीक्षा, मूल्यांकन और परिणाम की निगरानी कर रहे हैं।

परीक्षाएं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराई जा रही है। परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन होगा। 31 मार्च तक मानसिक दक्षता का परीक्षण कर विद्यार्थियों को अंक पत्र दे  दिए जाएंगे- राजीवर कुमार, बीएसए। 

ये भी पढ़ें- कासगंज: तीन माह से विद्युत कनेक्शन के लिए भटक रहा उपभोक्ता, विभाग कर रहा टालमटोल

संबंधित समाचार