कासगंज: तीन माह से विद्युत कनेक्शन के लिए भटक रहा उपभोक्ता, विभाग कर रहा टालमटोल
महिला उपभोक्ता ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत
कासगंज, अमृत विचार। नए व्यवसायिक कनेक्शन लेने के लिए महिला उपभोक्ता तीन माह से परेशान है। औपचारिता पूरी करने के बाद भी विभाग टालमटोल कर रहा है। पीड़ित महिला ने मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। साथ ही शीघ्र ही विद्युत कनेक्शन दिलाए जाने की मांग की है।
तीर्थ नगरी सोरों के कछला गेट निवासी मंजू शाक्य व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन के लिए लगभग तीन माह पूर्व आनलाइन आवेदन किया था। विभाग की औपचारिकता भी पूरी कर दी। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के सक्षम अधिकारियों द्वारा नए कनेक्शन के लिए सर्वे रिपोर्ट भी लगा दी गई। लेकिन इसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। जबकि महिला विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगा-लगाकर थक गई।
महिला मंजू का कहना है कि वह स्थानीय अधिकारियों के यहां चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो गई है। न तो कनेक्शन मिल रहा है और न ही संतोषजनक जबाव। जबकि कनेक्शन न मिलने से उसे व्यापारिक हानि हो रही है। महिला ने उच्चाधिकारियों से शीघ्र कनेक्शन दिलाए जाने की मांग की है।
जिस स्थान पर कनेक्शन देना है। वहां से विद्युत पोल 40 मीटर दूर है। नया पोल लगवाया जाना प्रस्तावित है। नया पोल लगते ही उपभोक्ता को कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा - केपी सिंह, जेई सोरों विद्युत उपकेंद्र।
ये भी पढ़ें- कासगंज: मामूली कहासुनी को रच दिया लूट का ड्रामा, कई घंटे तक चकर घिन्नी बनी रही पुलिस, दौड़ते रहे अफसर
