लखनऊ: राधारानी के धाम में हुआ भंडारा, प्रसाद ग्रहण करने को लगा श्रद्धालुओं का तांता
लखनऊ, अमृत विचार। मानव जाति के कल्याण में लगी सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने 20 मार्च को राधारानी के धाम यानी की बरसाने में भंडारे का आयोजन किया। कई घंटे चले इस भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस भंडारे की खास बात यह रही कि सभी श्रद्धालुओं को बैठाकर प्रसाद परोसा गया।
दरअसल, सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में बीते दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 5 हजार महिलाओं ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया था। इस महानुष्ठान के पूरा होने पर राधारानी के धाम में भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने बांके बिहारी के दर्शन किये। उसके बाद वह गोवर्धन पहुंची। जहां पर गिरिराज का दूध से अभिषेक किया और नंगे पांव 21किलो मीटर की परिक्रमा की। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का पूजन किया।
बताया जा रहा है कि जिस तरह 5 हजार महिलाओं ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ लखनऊ में किया था। ठीक उसी तरह का महानुष्ठान मथुरा, अयोध्या और काशी में भी कराने की तैयारी चल रही है। इससे पहले सुदंरकांड महाभियान उत्तर प्रदेश के 12 जिले पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, लखीमपुर रायबरेली, बनारस, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अयोध्या नगरी सहित प्रदेश के पचास गांव और देश में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली उड़ीसा, कर्नाटक के बेंगलुरु और महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई तक में पहुंच चुका है। विदेशों में मॉरीशस, अमेरिका, साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई तक में यह अभियान सक्रिय हैं।

बता दें कि सपना गोयल सनातन धर्म के पुनरत्थान के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसी के तहत कई मंदिरों का निर्माण और जीर्णोधार करा चुकी हैं। वहीं जनजागृति के लिए समय-समय पर जगह-जगह भंडारे कराना इसी कार्य का हिस्सा रहा है। सपना गोयल के प्रयासों से धर्म जागरण के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण को भी बल मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: असमय मौत का कारण बन रही नींद, शुगर, बीपी और मोटापे की भी बन रही वजह
