कासगंज: अधिवक्ता पर लगा महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता पर मारपीट करने एवं महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। हालांकि सोशल मीडिया पर महिला द्वारा दी गई तहरीर वायरल हो रही है। वहीं, बार एसोसिएशन ने मामले में संज्ञान लेने की बात कही है। 

आरोप जिला अलीगढ़ के एक गांव की महिला ने लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिला की तहरीर में लिखा गया है कि वह पति के साथ विवाद का तीन साल से कासगंज न्यायालय में मामला विचाराधीन है। बुधवार को मामले में तारीख थी। महिला का आरोप है कि वह न्यायालय के बाहर बैठी थी कि तभी उसके विपक्षी अधिवक्ता अशोक शर्मा वहां आ गए और महिला के पिता और भाई के साथ मारपीट करने लगे। उनके साथ 15 से 20 अज्ञात लोग भी थे। महिला ने स्वयं के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राम वकील सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जबकि तहरीर तेजी के साथ वायरल हो रही है। 

शिकायत मिली थी, तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। महिला से तहरीर मांगी गई। शाम तक महिला ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है- रामवकील सिंह, इंस्पेक्टर । 

न्यायालय में सुनने में आया था कि एक विवाद हुआ था, लेकिन पूरा मामला क्या है संज्ञान में नहीं आया। यदि एसोसिएशन कोई शिकायत मिलती है तो दोनों पक्षों को जाना जाएगा- चेतन्य चौहान, महासचिव बार एसोसिएशन। 

ये भी पढ़ें- कासगंज: स्थानीय विजेता तो दूर, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी नहीं तोड़ पाए महादीपक का रिकॉर्ड

संबंधित समाचार