Fatehpur: बिना परमिशन के बार-बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके...मुंडन कार्यक्रम का हो रहा था आयोजन, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बिना परमिशन बार-बालाओं ने लगाए ठुमके

फतेहपुर, अमृत विचार। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीवा गांव में बिना परमिशन के बार बालाओं के ठुमके लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो के बाद मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम को बंद कराया। और आयोजन पर आचार संहिता उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गढीवा गांव निवासी शंभू निषाद के यहां का मुंडन कार्यक्रम था। मुंडन कार्यक्रम के बाद रामचरितमानस का पाठ कराया गया। रामचरित मानस के पाठ के बाद बृहस्पतिवार की देर रात बिना परमिशन बार बालाओं के कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। ठीक 10 बजे के आसपास बार बालाओं ने ठुमके लगाने शुरू किए। 

इस दौरान सैकड़ो की तादाद में लोग कार्यक्रम का लुफ्त उठाने पहुंचे थे। कार्यक्रम का रोमांस जैसे ही अपने चरम पर पहुंचा कि बार-बालाओ के ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम को बंद कराया।

फिर कार्यक्रम के आयोजक शंभू निषाद उसके बेटे दिलीप निषाद व डीजे संचालक सहित तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आयोजक समेत उसके बेटे व डीजे संचालक व दो अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur Murder: अधेड़ की सिर कूंचकर हत्या...रहसलीला देखने घर से निकला, आई मौत की खबर, घटनास्थल से ये सामान हुआ बरामद

 

 

संबंधित समाचार