Farrukhabad: खेत में काम कर रहे थे किसान, अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला...दो घायल CHC में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में खेत में काम कर रहे किसानों पर मधुमक्खियों का हमला

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शमशाबाद थानाक्षेत्र में खेत मे काम कर रहे किसानों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
 
गांव जैतपुर निवासी बाबूराम अपने समधी कायमगंज क्षेत्र के ग्राम मोती नगला निवासी नंदकिशोर के यहां सात सालों से रह रहा था। उसके समधी नंद किशोर ने बताया कि बाबूराम खेत में तंबाकू के पत्ते की छटनी कर रहे थे। तभी किसी बालक ने मधुमक्खी के छत्ते में डेला मार दिया। 
 
जिससे मधुमक्खियां ने खेत में काम कर रहे बाबूराम व जसवीर के ऊपर हमला बोल दिया। मधुमक्खियो के हमले से बाबूराम पर जसवीर की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में  दोनों घायलो को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी।
 

 

संबंधित समाचार