Kanpur: डंपर में लगी आग...चालक व परिचालक ने कूदकर बचाई जान, पुलिस ने रोड बंद कर वाहनों के आने-जाने पर लगाई रोक
कानपुर में डंपर में आग लग गई
कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थाना क्षेत्र के बारीगांव में साढ़ से घाटमपुर जा रहे डंपर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। चलती गाड़ी मे आग लगने से चालक व परिचालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। राहगीरों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
लखनऊ से भरुआ सुमेरपुर के लिए डंपर जा रहा था, जो कानपुर रामादेवी से नरवल मोड होते हुए साढ़ से जैसे ही बारीगांव पहुंचा था कि तभी शार्ट सर्किट के चलते गाड़ी के केबिन में आग लग गई। जिसमें चालक राम बाबू शर्मा व परिचालक शिव वरन निवासी भरुआ सुमेरपुर ने कूदकर अपनी जान बचाई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। गाड़ी के केबिन में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। आग से डंपर पूरी जलकर खाक हो गया।
ये भी पढ़ें- Kanpur Ghatampur Murder: सेल्समैन की गोली मारकर हत्या...गांव के बाहर खेत में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
