बलरामपुर: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 6 बंडल कपड़ों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद एसएसबी और जरवा कोतवाली की पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 बंड़ल कपड़ों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इन बंड़लों में कुल 147 पीस कपड़े भरे हुए थे। तस्कर नेपाल से यह कपड़े लेकर भारत आ रहा था। जरवा कोतवाली के एस आई उमाकांत मिश्रा ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बस्ती जनपद के थाना सोनहा अंतर्गत ग्राम तुसैल निवासी मोहम्मद नसीम को रोका गया।

 इनके पास से कपड़ों से भरा 6 बंड़ल, पिठ्ठू बैग, एक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और एक बाइक बरामद की गई है ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नेपाल से कपड़े तस्करी कर भारत ले आ रहा था। सभी सामान  जप्ब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-भाजपा सरकार नहीं बदल सकती अरविंद केजरीवाल की सोच, गिरफ्तारी पर भड़के AAP कार्यकर्ता, किया जोरदार प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार