बहराइच: अवैध खनन में लगी डंपर और जेसीबी सीज, एसडीएम को देख वाहन छोड़ भागे चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। दरगाह थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एसडीएम ने टीम के साथ अवैध खनन स्थल पर छापेमारी करते हुए दो वाहनों को सीज किया है। उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी अंकुश के दृष्टिगत की गई कार्यवाही के दौरान प्रातः लगभग सात बजे अवैध खनन करते हुए मौके से फरार एक जेसीबी व दो डम्पर जिनके पास कोई खनन अनुमति नहीं थी।

ऐसे में ग्राम बराई बिलासा में वाहनों को पकड़ कर थाना दरगाह शरीफ अन्तर्गत गल्ला मण्डी पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अवैध खनन में लगे वाहनों को सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

संबंधित समाचार