बुलंदशहर में गोकशी करने वाले गैंगस्टर की 70 लाख की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने गोकशी में लिप्त गैंगस्टर की करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर आज शुक्रवार को खुर्जा देहात पुलिस ने गौकश अब्दुल रसीद की 0.3421 हेक्टेयर भूमि जब्त कर ली। कुर्क की गयी जमीन की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढे़ं: 'खाकी' की घिनौनी करतूत!, गाजीपुर में पत्नी के अंतिम संस्कार से लौट रहे सीनियर एडवोकेट से SHO ने ली 2 लाख की रंगदारी

संबंधित समाचार