प्रतापगढ़: महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुष्कर्म के आरोपी भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने भेजा जेल

कुंडा प्रतापगढ़ अमृत विचार। बाघराय इलाके में महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बाघराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 18 मार्च को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके साथ बाघराय थाना क्षेत्र के बरबसपुर का रहने वाला स्वयं को भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष बताने वाला चंद्रकेश उर्फ चिंटू पुत्र राममिलन ने दुष्कर्म किया। 

आरोप है कि मदद करने का भरोसा देकर धीरे-धीरे बातचीत की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद गर्भ ठहरने पर उसका गर्भपात कराया, फिर शादी से इनकार करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 

सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के आजाद नगर चौराहे पर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बाघराय निकेत भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में गोकशी करने वाले गैंगस्टर की 70 लाख की संपत्ति कुर्क

संबंधित समाचार