लखनऊ: महिला किराएदार पर मकान मालिक ने साथियों के साथ मिलकर किया चाकू से हमला, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सरोजनीनगर थाने में एक महिला ने मकान मालिक व उसके परिवारिक सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि समझौते का दबाव बनाते हुए मकान मालिक ने उसके कमरे में तोड़फोड़ की। फिर लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरि के मुताबिक, बदालीखेड़ा निवासी गीता देवी गत 15 फरवरी को एक मुकदमे की पैरवी के लिए हाईकोर्ट गई थीं। आरोप है कि शाम 5 बजे वह जब लौटीं तो देखा कि उनका मकान मालिक बबलू सिंह अपने साथी सूरज, तूफान, राजा, मकान मालिक का छोटा भाई सानू उनके घर का सामान बाहर फेंक रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला का दिया। 

गीता की चीख सुन परिचित सोनू मदद करने को दौड़ा तो आरोपियों ने उसकी लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद उन्हें भी जमकर पीटा। पिटाई के कारण वह बेहोश हो गईं। इस पर आरोपी सोनी का फोन लूट कर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढे़ं: अमरमणि त्रिपाठी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की याचिका

 

संबंधित समाचार