बहराइच: सड़क हादसों में चार घायल, एक की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। दरगाह थाना  क्षेत्र निवासी घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि नानपारा क्षेत्र में बाइक पलटने के बाद दूसरी बाइक से भिड़ंत होने के चलते चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरगाह थाने के विशुनपुर राहु निवासी 40 वर्षीय दायम खां पुत्र मुंसरीफ एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। गुरुवार रात में किसी समय उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर नानपारा कोतवाली के ककरहा बोधवा गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील पुत्र उदल, 16 वर्षीय मोहित पुत्र दिनेश बाइक से कस्बे से गुरूवार देर रात गांव आ रहे थे। ककरहा बोधवा गांव के मुहाने पर जैसे ही पहुंचे। अचानक सामने आए कुत्ते से बाइक टकरा कर पलट गई। जिसके चलते देश दोनों घायल हो गए।

इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक इनकी बाइक से जा भिड़ी। जिसके चलते उस बाइक पर सवार बंजरिया निवासी 26 वर्षीय द्वारपाल पुत्र उदयराज, 35 वर्षीय सरोज सिंह पुत्र शम्भु सिंह घायल हो गए। आनन फानन में चारों घायलों को एंबुलेंस से नानपारा सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने द्वारपाल की हालत नाजुक पाए जाने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अब CRPF के कमांडो की सिक्योरिटी में रहेंगे विधायक अभय सिंह, मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

 

संबंधित समाचार