Bareilly News: शरीयत का फायदा उठाएंगे और कानून का भी, क्या कभी जेल जाएंगे तौकीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा में शामिल हो चुकी आला हजरत खानदान की बहू निदा खान ने सोशल मीडिया पर आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा खान पर टिप्पणी की है। निदा ने 2010 के दंगे का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट से जिला जज की अदालत में ट्रांसफर होने की खबर के साथ सोशल मीडिया पर लिखा है, शरीयत का फायदा उठाएंगे और अब कानून का भी, क्या यह कभी जेल जा पाएंगे।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में दंगे के मुख्य अभियुक्त करार दिए गए मौलाना तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी के लिए कुछ दिन पहले तक पुलिस कई राज्यों की खाक छान रही थी लेकिन हाईकोर्ट से ट्रायल कोर्ट में पेश होने की मोहलत मिलने के बाद वह बरेली लौट आए हैं।

इधर, दंगे का केस भी फास्ट ट्रैक कोर्ट से जिला जज की अदालत में ट्रांसफर हो गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर टीका-टिप्पणी शुरू हो गई है। निदा की भी टिप्पणी वायरल हो रही है। बता दें कि निदा खान का निकाह मौलान तौकीर के भतीजे शीरान रजा खां के साथ हुआ था। शीरान से भी निदा का अदालत में केस चल रहा है।

तौकीर बोले- उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा
मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार को लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। एक बयान में कहा कि जो नोटिस उन्हें जारी हुआ, उस पर कानूनी कार्रवाई जारी है। 27 मार्च को अदालत में हाजिर होकर कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। पिछले काफी दिनों से वह बरेली से बाहर थे। बृहस्पतिवार को बरेली लौटे तो पता चला कि कोई समन जारी हुआ है। बोले, हम सभी कानून की इज्जत करने वाले हैं। कानून की इज्जत के साथ कानून की हिफाजत हम सबकी जिम्मेदारी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: चुनाव में छुट्टी के लिए फर्जी मेडिकल बनाने पर होगी कार्रवाई

 

संबंधित समाचार