Hamirpur: युवक ने झोंका फायर...अधेड़ के हाथ में लगी गोली, हालत गंभीर, उधारी के पैसे मांगने पर हुआ विवाद
हमीरपुर में गोली लगने से अधेड़ घायल हो गया
हमीरपुर, सरीला, अमृत विचार। जरिया थानाक्षेत्र के पवई गाँव मे उधारी रुपये के लेनदेन को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसी दौरान युवक ने फायर झोंक दिया। गोली लगने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उरई रेफर कर दिया गया।
राठ थाना क्षेत्र के नंदना गाँव निवासी केशव प्रसाद (47) पुत्र बालादीन शुक्रवार को जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव शिवहरि राजपूत के पास अपने उधारी रुपये लेने आए तो पैसे को लेनदेन को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसी दौरान शिवहरि राजपूत ने केशव प्रसाद के ऊपर फायर कर दिया। गोली अधेड़ के हाथ में जा लगी।
गोली की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची थाना जरिया पुलिस ने घायल को को सीएचसी सरीला में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अजय चौरसिया ने घायल को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Hamirpur: प्रेम प्रसंग के चलते बुआ भतीजे के साथ फुर्र...21 अप्रैल को होनी लड़की की शादी, पिता बोले- हत्या का डर है
