मुरादाबाद : बिजली विभाग की लापरवाही ने ली संविदाकर्मी की जान, बिजलीघर पर डेडबॉडी रखकर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। फिर एक बार बिजली विभाग की लापरवाही ने एक संविदाकर्मी की जान ले ली। ये हादसा तब हुआ जब लाइन मैन 33 KVA लाइन का जफर जोड़कर नीचे उतर रहा था। तभी बराबर से जा रही लो टेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट की चपेट में आ गया जिससे वो बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली तुरंत परिजन घटनास्थल पहुंचे। जहां मालूम हुआ की जिस 33 KVA पर संविदाकर्मी काम कर रहा था। उसकी बराबर से गुजर रही लो टेशन लाइन का शट डाउन नही लिया गया था। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।

इसके बाद गुस्साई भीड़ ने मृतक संविदाकर्मी का शव विवेकानंद बिजली घर पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए परिजनों ने मृतक संजीव कुमार मौर्या के शव को बिजली घर पर रखने के बाद लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही और मृतक को दस लाख का मुआवजा देने और परिवार के सदस्य को नौकरी की मांग की। हालांकि बाद में गुस्साए परिजनों को समझने के लिए पुलिस के आला अधिकारी और विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। और मृतक के परिजनों को समझने की कोशिश की और हर मुमकिन मदद का आश्वासन दिया। मृतक संजीव कुमार मौर्या पुत्र फूल सिंह विवेकानंद स्थित सेरवा चौराहा के गांव के रहने वाले हैं। जो कि लगभग पिछले 15 सालों से बिजली विभाग में काम कर रहे थे।

आपको बता दें, विभाग की लापरवाही से दो माह पहले भी चार संविदा कर्मी हाइटेशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए थे। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि एक कर्मी की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : भाजपा कर रही लोकतंत्र का हनन, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बरसे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद

 

संबंधित समाचार