Kanpur: सपा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही; विधायक अमिताभ ने बेड़ियों में कैद होकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सपाई भी सड़क पर उतरे। आर्य नगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई लोहे की बेड़ियों में कैद होकर बड़ा चौराहा पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी है। सरकार ईडी और इनकम टैक्स अफसरों के जरिए नेताओं को जेल भेजने का काम कर रही है। सरकार विपक्ष के लोगों को बेड़ियों में बांध सकती है लेकिन उनकी आवाज को दबा नहीं सकती है। 

केजरीवाल की गिरफ्तारी तानाशाही : सपा 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जल्दबाजी में गिरफ्तारी तानाशाही का संकेत है। यह बदले की भावना का संकेत दे रही है। यह बात सपा के जिलाध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कही। नवीन मार्केट स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र और लोहिया वाहिनी के 325 बूथ प्रभारी को चुनाव आचार संहिता का प्रशिक्षण दिया गया। 

जिलाध्यक्ष ने कहाकि 1607 बूथों पर सभी को सक्रिय रहकर वर्ष 2019 से ज्यादा मतदान प्रतिशत इस बार वर्ष 2024 में बढ़ाना है। पार्टी में रहकर जो लोग भितरघात करने का काम करेंगे, उनकी सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजी जाएगी। सपा नगर से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी। 

इस दौरान सपा फ्रंटल संगठन लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष द्विवेदी, प्रदेश सचिव केके शुक्ला, महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, परमवीर सिह गंभीर, महेंद्र सिंह, सत्यनारायण गहरवार, मोहम्मद सरिया, मोहम्मद शारिक, सुधीर बाजपेई, जानकी वर्मा, खुर्शीद आलम, गोविंद, राजू पहलवान, सुनील सिंह व अनिल चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: कांग्रेसियों ने साधा भाजपा पर निशाना, इलेक्टोरल बांड को बताया सबसे बड़ा चुनावी चंदा घोटाला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

चौधरी चरण सिंह 123वीं जयंतीः सीएम योगी ने दी भवपूर्ण श्रद्धांजलि, यूपी सरकार मनाएगी ‘किसान सम्मान दिवस’ सौंपेंगे 25 किसानों को ट्रैक्टर
मंत्रीपरिषद ने 15,189 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रदेश में 12 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का रास्ता साफ, हजारों को मिलेगा रोजगार
नोएडा में भवन मानचित्र स्वीकृति होगी आसान, नई नियमावली को मंजूरी
वंदे मातरम् के 150 वर्ष:राष्ट्रगीत पर समझौता ही देश बंटवारे की जड़ बना, सीएम योगी का कांग्रेस-जिन्ना पर तीखा प्रहार
शीतकालीन सत्र में हंगामा: सपा का वॉकआउट, सरकार बोली- किसान पलायन नहीं, खेती की ओर लौट रहे