बरेली: अगर होली की आड़ में किया हुड़दंग, फैलाई अश्लीलता तो होगी कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। होली के पर्व पर कुछ लोग इसकी आड़ में हुड़दंग, अश्लीलता और फूहड़ता करते हैं तो ऐसे कार्यक्रम करने वाले आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी ने इसको लेकर सख्त लहजे में होटल व क्लब आदि काे चेतावनी जारी की है।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि देखा गया है कि बिजनेस के चक्कर में कई बार देखने में आया है कि बड़े होटल और क्लब में भारतीय संंस्कृति की गरिमा को तार-तार किया जाता है। ऐसे फूहड़ आयोजन के लिए उन्होंने किसी को भी अनुमति नहीं दी है। अगर ऐसा करते पाया गया तो संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भी पढ़ें-बरेली: बुरा मानो तो भी 'होली है...' Happy Holi प्रिंटेड टीशर्ट की बढ़ी डिमांड, कुर्तियां भी छाईं
