हरदोई में RPF-GRP ने रेलवे स्टेशन पर चलाया जॉइंट ऑपरेशन, यात्रियों के बैग की ली तलाशी-दी ये सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। होली का त्यौहार नजदीक आते ही हरदोई पुलिस की सतर्कता बढ़ गई है। हरदोई रेलवे स्टेशन पर आज रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षा को परखा गया। इसी के साथ जवानों की सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा निर्देश भी दिए। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी आरबी सिंह और राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी वरुण शर्मा ने स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया और बताया कि यह अभियान फिलहाल लगातार जारी रहेगा।

हरदोई रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में फोर्स ने प्लेटफार्म पर मार्च किया। संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में स्टेशन परिसर, ट्रेनों, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय आदि की गहनता से जांच पड़ताल की गई। संयुक्त अभियान में ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा यात्रियों के सम्मान की जांच की गई। इसी के साथ यात्रियों को जागरुक करते हुए कहा कि ट्रेन में किसी भी तरह का विस्फोटक सामान लेकर जाना प्रतिबंधित है। ट्रेन में गैस, पेट्रोल जैसे जलनशील पदार्थ ले जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि यदि यात्रा के दौरान ट्रेन में या प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में कोई भी व्यक्ति संदिग्ध नजर आए तो राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल की हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत सूचना दें। संयुक्त अभियान के दौरान यात्रियों को ट्रेन के पावदान पर बैठकर सफर न करने को लेकर भी जागरूक किया गया। 

संयुक्त अभियान के दौरान क्रॉसिंग को पार करने वालों को भी रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारियों द्वारा रोक कर जागरूक किया गया और सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि होली और लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगातार रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस सतर्क है। जवानों को दिन-रात विशेष निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें -बांदा जेल के जेलर समेत दो डिप्टी जेलर सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर हुआ एक्शन

संबंधित समाचार