सुलतानपुर: चोरों ने आभूषण विक्रेता की दुकान को बनाया निशाना, हजारों का सामान किया पार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कूरेभार, सुलतानपुर, अमृत विचार। स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने आभूषण विक्रेता की दुकान को निशाना बनाया। 

कूरेभार कस्बे के सेमरी रोड पर स्थिति प्रदीप कुमार उर्फ नगद लाल ज्वेलर्स के नाम से मौजूद आभूषण की दुकान के पीछे अज्ञात चोरों ने पक्की दीवार काटकर हजारों का सामान उठा ले गए। दुकान के पीछे पांच किलो ग्राम वाला गैस सिलेंडर व कटर का सामान  बरामद हुआ है।  

पीड़ित व्यवसाई प्रदीप कुमार सोनी ने कूरेभार थाना प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सूचना पर घटना स्थल पहुंची कूरेभार पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है,छानबीन चल रही है जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।

छह दुकानों के टूटे ताले

लगातार चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत है। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर चौराहे पर बीती रात लगभग आधा दर्जन दुकानों को चोरों ने निशाना बना लिया। ताला तोड़कर हजारों के सामान उठा ले गए। 15 दिन पूर्व इसी चौराहे पर चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़ दिए थे। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। चोरी की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।

Untitled-9 copy

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: डीएम ने सुनी मां की फरियाद!, जिलाधिकारी के आदेश पर कब्र से बेटे का निकलवाया गया शव, अब होगा यह काम...

संबंधित समाचार