Kanpur Suicide: भट्ठा मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...घर में पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में भट्ठा मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थानाक्षेत्र के चिल्ली गांव स्थित एक भट्ठे में मजदूर ने फांसी लगा ली। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसी मजदूरों ने पहुंचकर मजदूर को फांसी निकालकर उसे सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।

घाटमपुर थानाक्षेत्र के चिल्ली मोड गांव स्थित दीप बिक्र फील्ड में किशन अनुरागी 30 वर्ष पुत्र राम अवतार अनुरागी ग्राम चतेला थाना कदौरा जनपद जालौन अपनी पत्नी आरती के साथ ईट पथाई का काम करता था। पत्नी आरती ने बताया कि सुबह से ही वह शराब पी रहा था। मना करने पर वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया। 

इसके बाद ही साड़ी के सारे पास में बास की बल्लियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी मजदूरों ने उसे फांसी से उतारा और उसे तत्काल सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

किशन अनुरागी के पिता राम अवतार व माता कुंती, भाइयों में पप्पू, जीतू, सुनील, अक्षय सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं मजदूर ठेकेदार हरी राम अनुरागी निवासी कुसमरा थाना कुरारा, व भट्ठा मालिक मुलायम सिंह यादव ने सीएचसी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: मौसेरे भाइयों को पेट्रोल डालकर जिंदा फूंका गया था, चाचा और उनका बेटा निकला हत्यारोपी, बोला- इसलिए की वारदात...

संबंधित समाचार