lok sabha election 2024: टीन शेड में अस्थाई बूथ, बहराइच के रास्ते पहुंचेंगे मतदानकर्मी, पढ़िये रोचक खबर!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी: घाघरा नदी के पार हैं 11 मतदान केंद्रों के 17 बूथ

करीब 15 हजार से अधिक मतदाता करते हैं लोकतंत्र को मजबूत

रीतेश श्रीवास्तव, बाराबंकी, अमृत विचार। घाघरा नदी के पार एक बूथ अस्थाई तौर पर टीन शेड के नीचे बनेगा। लोकसभा चुनाव में इस बार भी तराई क्षेत्र में 11 मतदान केंद्रों पर 17 बूथ बनाए गए हैं। इन पर करीब 15 हजार से अधिक मतदाता 20 मई को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन तराईवासियों का मत ईवीएम में कैद करने के लिए पोलिंग पार्टियां बहराइच जिले के रास्ते इन बूथों पर पहुंचेंगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मतदान कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मतदान केंद्रों पर नाव से पहुंचकर मतदान करने की विवशता भी तराई के लोगों का लोकतंत्र के प्रति अपार आस्था डिगा नहीं सकी है।

पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। इस बार जिले भर में कुल 1701 मतदान केंद्रों पर 2615 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र का कुछ हिस्सा बाढ़ प्रभावित इलाकों में आता है। जहां पर हर साल नेपाल का पानी छोड़े जाने से भयंकर बाढ़ आती है। लेकिन बाढ़ प्रभावित ग्रामीण हर बार चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में घाघरा नदी के उस पार 11 मतदान केंद्र और 17 बूथ बनाए गए हैं। इनमें करीब 15 हजार से अधिक मतदाता लोकतंत्र के चुनावी यज्ञ में वोट की आहूति डालेंगे। 

इन बूथों में रामनगर विधानसभा क्षेत्र का खुज्जी गांव ऐसा है जहां पर कोई सरकारी भवन न होने से यहां टीन शेड का अस्थाई बूथ बनाकर मतदान कराने की तैयारी की गई है क्योंकि पिछले वर्ष बाढ़ के चलते यहां बना प्राथमिक स्कूल ढह गया था। वहीं नदी के उस पर बने 16 अन्य बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को हमेशा की तरह बहराइच जिले के रास्ते भेजा जाएगा। 

नदी पार करने के जोखिम के कारण सैकड़ों लोग हर बार यहां मतदान से वंचित रह जाते हैं, उसके बाद भी तराई क्षेत्र के लोगों के मन में लोकतंत्र के प्रति अपार आस्था है। हालांकि इस बार नदी में पानी न होने से नाव आदि की जरुरत न पड़ने की बात कही जा रही है। नदी के उस पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ ही सभी सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील पांडेय ने बताया कि नदी पार वाले बूथों को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं।

घाघरा नदी के पार वाले मतदान केंद्र व बूथ

तहसील--बूथ स्थल की सं. व नाम रामनगर--51 प्रा.वि.जमका, 52 प्रा.वि. खुज्जी, अस्थाई टीनशेड, 398 पू.मा.वि. पारा कक्ष सं.1, 399  पू.मा.वि. पारा अति.क., 400  पू.मा.वि. पारा कक्ष सं.2, 401 उच्च प्रा.वि. बेहटा क.सं.1, 402 व 403 पंचायत भवन मांझा रायपुर 1 व 2 और  सिरौलीगौसपुर--96 प्रा.वि. नैपुरा क.न.1, 97 प्रा.वि. नैपुरा अति.कक्ष, 124 उच्च प्रा.वि. कमियार, 125 प्रा.वि. बांसगांव उत्तरी क.न.1, 126 प्रा.वि. बांसगांव उत्तरी अति. कक्ष, 203 उच्च प्रा.वि. असवा क.न. 2, 204 उच्च प्रा.वि. असवा क.न. 3, 206 उच्च प्रा.वि. ढेमा क.न.1

यह भी पढे़ं: प्रयागराज: संगम नगरी में होली पर अनोखे हैं रिवाज, यहां भारी भरकम हथौड़े की निकाली जाती है बारात, शामिल होते हैं नगरवासी!

संबंधित समाचार