रायबरेली: थाने के पास श्रमिक की पीट पीटकर हत्या
रायबरेली, अमृत विचार। आचार संहिता लगने के बाद जहां कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त है। वही मिल एरिया थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। पुलिस की कार्यशैली की पोल थाने से चंद कदम दूर पर श्रमिक की पीट पीट कर हत्या ने खोल दी है। घटना का बाद सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र से चंद कदम की दूरी पर देवानंदपुर में पॉपुलर धर्म कांटा है। यहीं पर शहर का रहने वाला मनीष सोनकर काम करता था। उसकी किसी ने बेरहमी से पीट पीट कर हत्या करके शव को फेंक दिया गया। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। जहां उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई वही पुलिस को मौके से कुछ डंडे भी मिले है। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। वही थाने के निकट हुई इस घटना ने पुलिस पर कई सवाल खड़े कर दिए है। घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी अमित सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जिसने भी घटना को अंजाम दिया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -सीतापुर: रामेश्वर धाम मंदिर के अंदर पुजारी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
