अयोध्या: मिल्कीपुर में तैनात कानूनगो की सड़क दुर्घटना में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सोमवार की रात मिल्कीपुर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव शहर के कैंटोंमेंट इलाके में घूमने निकले थे, जहां किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। वह सड़क किनारे बेहोशी हालत में पड़े थे। किसी सिपाही ने उनके फोन से उनके बेटे हिमांशु का सम्पर्क नम्बर निकाल कर उसे फोन किया कि आपके पिता का एक्सीडेंट हो गया है, जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया जा रहा है। जानकारी होते ही आनन-फानन में हिमांशु जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टरों ने उसके पिता अशोक कुमार श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया।

एसडीएम मिल्कीपुर के स्टोनो ने अमित श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मिल्कीपुर एसडीएम राजीव रत्न सिंह भी पहुंचे। अशोक कुमार श्रीवास्तव शहर के रिकाबगंज मोहल्ले में अलका टावर के बगल की गली में रहते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी, दो संतानें हैं, दोनों अभी अविवाहित हैं। स्वर्गीय श्रीवास्तव मिल्कीपुर तहसील के डीह पूरे बीरबल सर्किल के कानूनगो थे। उनकी मौत की खबर से तहसील मिल्कीपुर में शोक छाया है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: थाने के पास श्रमिक की पीट पीटकर हत्या

संबंधित समाचार