सुलतानपुर: साइकिल सवार से टकराया बाइक सवार, बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। सोमवार को दिन भर होली खेलने के बाद शाम को कही और होली खेलने जा रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। आगे जा रहे साइकिल सवार से उसकी बाइक टकरा गई। गड्ढे में गिरने से साइकिल सवार को मामूली चोट आई वही सड़क पर गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार व साइकिल सवार को सीएचसी भेजा। जहां मौजूद चिकित्सको ने बाइक सवार को मृत घोषित कर साइकिल सवार का प्रथमिक उपचार किया।

कूरेभार थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी सुनील कुमार 23 वर्ष पुत्र राम अवतार दिन भर होली खेलने के बाद शाम को होली खेलने कही और जा रहा था। जैसे ही वह जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के देव स्थल बझना के समीप पहुंचा तभी आगे चल रहे स्थानीय साइकिल सवार को ठोकर मार सड़क पर गिर गया। वही साइकिल सवार सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़ा। आवाज पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों सड़क के किनारे लेटा पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां मौजूद चिकित्सको बाइक सवार सुनील कुमार 23 को मृत घोषित कर साइकिल सवार का प्रथमिक उपचार शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुनील दो भाइयों में छोटा था। जीवकोपार्जन के लिए वह सोनीपत में रहता था। होली पर्व मनाने रविवार को वह घर आया था। सोमवर को सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से पिता राम अवतार, मां सवारी देवी, भाई सुशील का रो रो कर बुरा हाल है। वही मृतक युवक के परिजनो ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार करते हुए युवक के शव को घर लेकर चले आए थे।

ये भी पढ़ें -अंबेडकरनगर: सरयू नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत-एक लापता

संबंधित समाचार