सुलतानपुर: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक की मौत-चार की हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंभुआ/सुलतानपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लंभुआ रेलवे स्टेशन के नजदीक गरयें मार्ग पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई व चार अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।

लंभुआ तहसील क्षेत्र के सैतापुर निवासी 30 वर्षीय बृजेश यादव पुत्र रामपाल यादव अपने साथी आशीष यादव, अनुराग यादव पुत्र हरिराम यादव, इंद्रजीत यादव पुत्र रामजस, इंद्रजीत यादव पुत्र रामकरण यादव निवासी सैतापुर सराय से होली मिलने अपने दोस्त के घर गजापुर गये थे। घर लौटते समय लम्भुआ रेलवे स्टेशन के निकट कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बृजेश यादव की मृत्यु हो गई और आशीष यादव, अनुराग यादव पुत्र हरिराम यादव, इंद्रजीत यादव पुत्र रामजस, इंद्रजीत यादव पुत्र रामकरण यादव निवासी सैतापुर सराय गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी और बेसुध परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्र ने बताया कि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है। शेष कार्यवाही के लिए जांच की जा रही है।

सड़क दुर्घटना में घायल ने दर्ज कराया केस 
कादीपुर। कोतवाली के पोखरदहा गांव के ओम प्रकाश सिंह (60)14 मार्च को घर से दवा लेने के लिए कादीपुर आए थे। वह दवा लेकर के वापस लौट रहे थे। तभी चीनी मील चौराहे के पास अज्ञात वाहन से उनका एक्सीडेंट हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कादीपुर लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत ठीक ना होने के कारण जिला मेडिकल कॉलेज से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में मेदांता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित के बेटे नीरज सिंह की 24 मार्च को दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन एवम अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: वरुण गांधी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, पार्टी ने साफ किया अपना रुख

संबंधित समाचार