Lok Sabha Election 2024: 30 मार्च को पीएम मोदी मेरठ में करेंगे चुनाव प्रचार, जयंत चौधरी भी रहेंगे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। भाजपा अपनी पांचवीं उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है तो वहीं अब चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी जुट गई है, चुनाव प्रचार का आगाज 30 मार्च को पीएम मोदी मेरठ से करेंगे। 

बता दें, मेरठ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। जिसको लेकर पीएम मोदी की पहली रैली मेरठ में होगी। मेरठ से चुनावी मैदान में उतारे गए भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम मोदी के साथ जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

खबर जल्द अपडेट होगी...

यह भी पढ़ें- BJP ने कांग्रेस के पूर्व विधायकों को हिमाचल प्रदेश, गुजरात के उपचुनावों में बनाया उम्मीदवार

संबंधित समाचार