अयोध्या में बड़ा हादसा, ईंट निकासी के दौरान गिरी भट्ठे की दीवार, महिला मजदूर की मौत  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेमीपुर निधियावां में बुधवार सुबह एक ईट भट्ठे पर ईंट चट्टे की दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गईं। दोनों घायल महिलाओं को उपचार के बाद भट्टे पर वापस भेज दिया गया। यहां काम कर रहे भट्टा मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खेमीपुर निधियावां में प्रेम शुक्ला का शुक्ला ब्रिक फील्ड के नाम पर भट्ठा है। भट्ठे से बुधवार सुबह साढ़े छः बजे छत्तीसगढ़ प्रान्त के जनपद बिलासपुर के कोरबा की निवासिनी तीन महिला मजदूर ईट निकाल रहीं थीं। इस दौरान ईट की दीवार ढह गई। जिसकी चपेट में आकर गायत्री, आरती और चेचनीबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं।  दीवार गिरने की आवाज सुनकर वहां काम रह रहे अन्य मजदूर जब पहुंचे तो ईट में दबी तीनों महिलाओं को बाहर निकाला।इलाज के लिए रामपुर भगन स्थिति एक अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में ही एक महिला मजदूर गायत्री की मौत हो गई। 

घायल आरती एवं चेचनाबाई का प्राथमिक उपचार कर वापस भट्ठे पर भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश राय ने बताया कि मृतक महिला मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। 

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: जया पाल बोलीं-नहीं फेका गया बम, किसी ने कूड़े में लगाई थी आग

संबंधित समाचार